दिनांक १६.१०.२००९ को पटना स्थित आर ब्लाक चौराहे पर तारा फाउंडेशन एवम हमारा बीज बिहार नेटवर्क के सदस्यों तथा कार्यकर्ताओं ने विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर उपवास का आयोजन किया. विदित हो की बीo टीo बैंगन को भारत की प्रथम जीo एम् फसल के रूप में जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्प्रोवल कमिटी द्वारा दिनांक १४.१०.२००९ को मंजूरी दे दी गई. जिसका पुरजोड़ विरोध भारत वर्ष में किया जा रहा है. इसी क्रम में उपवास कार्यक्रम के साथ साथ माननीय मुख्यमंत्री बिहार को एक ज्ञापन सौंपा गया.
साथ हीं नेटवर्क के सदस्यों ने संकल्प लिए की “हम भूखे मर जायेंगे लेकिन जहर नहीं खायेंगे”.
कर्यक्रम में पंकज भूषण, बबलू कुमार, अलोक कुमार, अजित कुमार, ब्रज मोहन सिंह, सिंकू कुमार, बहादुर वर्मा, कुमारी मीनू, विनोद कुमार के साथ साथ सैकडो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
हम भूखे मर जायेंगे लेकिन जहर नहीं खायेंगे
नवम्बर 13, 2009 GM Free Bihar movement द्वारा

न ही चाहिए थाली में जहर, हम जहर नही खायेंगे, ?
माननीय मुख्य मंत्री श्री नितीश कुमार जी को भी अन्य राज्य जैसे ओर्रिसा,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,उत्तरांचल, केरल की तरह बिहार को भी genetic modification free राज्य घोषित करना चाहिए, क्योंकि बी. टी. बैगन में जिस जिन (बाइरेश जिसका नाम हैं बेसिलस थरिनजिंसिस) को डाला गया हैं वह मानव शारीर में जहर के समान नुकसान करेगी.
खास कर छोटे बच्चे कों नुकसान करेगी बी.टी. बैगन का बिरोध में हमारे देश के सभी राजनेतिक पार्टी,समुदाय के नागरिक किसान को पंचायत सभा से लेकर संसद सभा तक एक साथ बिरोध होना चाहिए, क्योंकि ये हमारे स्वास्थ से लेकर पुरे देश की रक्षा का सवाल हैं, क्योकि हमारा स्वास्थ ख़राब तो देश का स्वास्थ खराब हो जायेगा.
मानव स्वास्थ देश स्वास्थ